सुभाष गली स्थित सेंट वीएमडीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कबड्डी और खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कबड्डी और खोखो खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के ग्रीन हाउस, यलो हाउस, ब्लू हाउस सहित चार हाउसों की टीमों ने सहभागिता की। कबड्डी प्रतियोगिता में अनिरूद्ध, प्रिंस, रोहित, सक्षम, साहिल, प्रेमजीत, यश, अभिषेक के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यलो हाउस की टीम विजयी हुई।
ग्रीन हाउस की टीम उपविजेता रही। खोखो प्रतियोगिता में नकरांक्षा, रक्षा, भूमिका, सृष्टि, फैजा, वंदना, गुंजन के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत ब्लू हाउस ने जीत दर्ज की। ग्रीन हाउस की टीम उपविजेता रही। प्रिया, नंदिनी, मनीषा, माधवी, संजना, खुशबू, आकांक्षा और सरस्वती आदि छात्र छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रबंधक देवेंद्र गोयल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र छात्राओं की शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। प्रधानाचार्य संजय जैन ने ने विजेता टीमों को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाउस इंचार्ज सांची जैसवाल, प्रशस्ति सिंह, ज्योत्सना चौधरी, लता शर्मा, जया शर्मा, जगपाल सिंह, पीटीआई पवन चौधरी, निर्भय गोयल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।