मुरसान कस्बे में दो सहकारी समितियां हैं, जिनपर शुक्रवार को ताला लटका रहा। पिछले दो दिनों से यहां किसानों का हंगामा चल रहा है। किसानों का आरोप है कि चहेते किसानों को डीएपी उपलब्ध कराया जारहा है। पूरे दिन इंतजार के बाद दो कट्टे मिल रहे हैं। शुक्रवार को किसानों का मायूस लौटना पड़ा। मुरसान क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव राजाराम दीक्षित का कहना है कि हमारी सोसाइटी पर जितना भी खाद आ रहा है। उसे लगातार किसानों को वितरित किया जा रहा है। शुक्रवार को खाद न होने के कारण समिति बंद रही है। इस समय 1000 बोरे डीएपी खाद की अत्यंत आवश्यकता है।
चंदपा- समिति पर भी ताला, सादाबाद तक पहुंचे किसान
चंदपा क्षेत्र में दो समितियों पर डीएपी समाप्त हो चुका है। चार दिन से किसान चक्कर काट रहे हैं, परेशान किसान शुक्रवार को सादाबाद पहुंचे। पूर्वी व पश्चिमी दोनों ही सहकारी समितयों पर ताला लटका रहा। इस कारण किसान दर बदर भटकते नजर आए।
डीएपी की रैक आ गई है। जल्द ही सभी समितियों पर डीएपी पहुंचा दी जाएगी। डीएपी की किल्लत जल्द ही खत्म हो जाएगी। -महावीर सिंह, एआर कॉपरेटिव।