फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने हजम कर ली मजदूरों की मजदूरी

Sat, 05 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
समाधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कई दिन तक काम कराने के बाद ठेकेदार ने 14 मजदूरों को उनका करीब 38 हजार रुपये का मेहनताना यह कहकर देने से मना कर दिया कि ठेके में उसे घाटा हो गया है।
विज्ञापन


हजारों की मजदूरी नहीं मिलने से निराश मजदूरों ने शनिवार को समाधान दिवस में सदर कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इस पर कोतवाली पुलिस ने कहा कि ठेकेदार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में रहता है, इसलिए मजदूरों को वहीं मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार ने जिस काम की मजदूरी देने से इंकार किया है, वह सदर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।  

मजदूरों ने बताया कि नया नगला, रुहेरी निवासी आरोपी ठेकेदार ने बालापट्टी में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने, नाली निर्माण के अलावा घंटाघर चौक, सदर कोतवाली के पास दालमिल आदि जगहों पर उनसे मजदूरी कराई। संजू ने 5275 रुपये, अशोक कुमार ने 1750, मूलचंद्र ने 5000, सतीश ने 4250, रामकिशन ने 3700, रिंकू ने 750, मुनेश ने 1000, प्रकाश ने 2500, तेजवीर ने 2175, लालाराम ने 5000, राकेश ने 500, दयाराम ने 1300, भूरा ने 250 निवासीगण रुदायन, सासनी  व रुहेरी निवासी राजबहादुर ने 4150 रुपये की मजदूरी की।
विज्ञापन


मजदूरों का आरोप है कि जब ठेकेदार से मजदूरी की रकम जो कि करीब 38 हजार रुपये होती है, मांगी गई तो उसने देने से मना कर दिया। ठेकेदार ने कहा कि उसे ठेका एक बड़े ठेकेदार ने दिया था। इसमें उसे काफी घाटा हो गया है।

मजदूरों ने जब बड़े ठेकेदार से बात की तो उसने घाटा होने जैसी बात से इंकार कर दिया। इस पर मजदूरों ने आरोपी ठेकेदार पर रकम देने के लिए दोबारा दबाव बनाया तो आरोपी लड़ने पर आमादा हो गया और कहा कि जो करना है कर लो, मैं मजदूरी की रकम नहीं दूंगा। पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दूंगा।  
विज्ञापन


समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद मजदूरों की शिकायत पर कोई गौर नहीं किया गया। हाथरस गेट पुलिस ने भी मामले की जांच की बात कहकर फिलहाल कार्रवाई से इंकार कर दिया है। इस संबंध में सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें