फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए ने हल्दी, मिर्च, घी और खोवा के नमूने लिए

Sat, 05 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
एफडीए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले एफडीए की छापेमारी लगातार जारी है। शनिवार को एफडीए की टीम ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की। छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। टीम ने खाद्य वस्तुओं के कुल छह नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में चले इस अभियान में खाती खाना हाथरस से गिर्राज पुत्र कन्हैयालाल के यहां से सरसों के तेल, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। इसके अलावा अनिल कुमार पुत्र देवीदास की फर्म एके  ट्रेडर्स जोगिया रोड से सोयाबीन तेल, कमला बाजार स्थित लक्ष्मी पन्ना पेड़े वाले के यहां से घी और गिर्राज मिष्ठान भंडार कमला बाजार से खोवे का नमूने संग्रहीत किए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह व एफएसओ राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना और महावीर सिंह प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें