फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाहड़ताल को कर्मचारियों ने कसी कमर

Wed, 06 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Protest agains 7th pay commission - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। सातवें वेतन आयोग के विरोध में 11 जुलाई से होने वाली हड़ताल के लिए राज्य कर्मचारियों ने कमर कस ली है। जिले के दो ब्लॉक कार्यालयों पर कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया, जबकि विकास भवन में भी 16 विभागों के कर्मचारियों ने सभा करके तय किया कि 11 जुलाई से पूरी तरह तालाबंदी करके हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन


विकास भवन में हुई सभा में फैडरेशन के अध्यक्ष टीकाराम पाल ने कहा कि सप्तम वेतन आयोग की सिफारिश कर्मियों के साथ धोखा है। केंद्र सरकार कर्मचारी व मजदूर विरोधी सरकार है। यदि न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये और पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू नहीं किया जाता है तो विधानसभा चुनाव में कर्मचारी राजनीतिक ताकत दिखाने को मजबूर होंगे।

महासंघ के रवींद्र यादव ने कर्मियों से अपने दफ्तरों में तालाबंदी कर हड़ताल में एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा, प्रभाकर शर्मा, दयाराम, लालबहादुर, देवी प्रसाद, निर्मल, गोविंद, विनोद शर्मा, राधेश्याम सारस्वत, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, बृजमोहन शर्मा, राकेश पाठक आदि अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


हसायन में कर्मियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
हाथरस। हसायन ब्लॉक कार्यालय में भी सातवें वेतन आयोग के विरोध में कर्मियों ने प्रदर्शन किया और 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल में पूर्ण तालाबंदी करते हुए शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर रामकुमार गोस्वामी, नौरंगीलाल, पुरुषोत्तम, अतर सिंह, संजीव सारस्वत, वाईपी सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, उमेश यादव, शेखर, मोहित कुमार, सुशील कुमार आदि थे।

हाथरस ब्लॉक पर भी गरजे कर्मचारी
हाथरस। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष केके गौतम की अध्यक्षता में भी हाथरस विकास खंड कार्यालय पर कर्मचारियों ने सभा की। 11 जुलाई को पूरी तरह तालाबंदी रखते हुए हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष केके गौतम ने कहा कि महासंघ और परिषद के कर्मचारी एकजुट होकर इस हड़ताल को कामयाब बनाएंगे। इस मौके पर विश्वामित्र, अरुण अग्निहोत्री, रमेश शर्मा, मदनमोहन, दिनेशपाल, मोहित शर्मा, प्रकाशचंद्र, निहारिका सिंह, मनीष रावत, संजीव रावत, दीपक रघुवंशी, प्रेमपाल सिंह आदि अनेक कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें