फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, हंगामा

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
बीपीसीएल प्लांट के बाहर मजदूरी नही मिलने पर प्रदर्शन करते हुए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसायन। सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भारत बॉटलिंग टेरिटरी प्लांट में कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने पर प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मजदूरों ने बुधवार की सुबह से ही प्लांट में कामकाज ठप कर दिया। उनका कहना था कि हमें तीन माह की मजदूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


   मजदूरों ने हंगामा करते हुए कहा कि भारत गैस प्लांट में कार्यरत मजदूरों को ठेकेदारी प्रथा के हिसाब से कार्य कराया जाता है। मजदूरों ने कहा कि अधिकारियों ने पौने पांच सौ रुपये मजदूरी तय किया था। कंपनी के अधिकारी ठेकेदार मिलकर मजदूरों का शोषण करने में लगे हुए है। मजदूरों ने कहा कि वह हर रोज घर से पेट की खातिर बच्चों को पालने के जान हथेली पर रखकर मजदूरी करने के लिए आते हैं। मगर प्लांट के अधिकारियों ने तीन माह से पैसा नहीं दिया है।

  मजदूरों ने कहा कि कंपनी में हर माह आने वाले लेवर इंस्पेक्टर के द्वारा भी बिना मजदूरों से पड़ताल किए साठगांठ कर वापस चले जाते हैं। मजदूरों ने कहा कि अगर कोई मजदूर बगावत करने की बात कहता है तो प्लांट के अधिकारियों ने उसका शोषण कर दिया जाता है। मजदूरों ने कहा कि प्लांट में कार्य करने के बाद भी आज तक कोई सुविधा नहीं मिली है। प्लांट के मजदूरों ने प्लांट के बाहर दोपहर को फर्श डालकर लोडिंग अन लोडिंग रोक दी गई।
विज्ञापन


मजदूरों के हड़ताल किए जाने से कार्य प्रभावित हुआ। प्रदर्शन करने वाले मजदूरों में पवन कुमार, दानवीर सिंह, राज कुमार, राजू सिंह, मनोज कुमार, सतेंद्र सिंह, मोहित कुमार, राजवीर सिंह, भगवान सिंह सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद थे। इस संबध में भारत गैस प्लांट के प्लानिंग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने का आरोप लगाकर कार्य बंद कर प्रदर्शन किया था। जबकि मजदूरों के द्वारा ठेकेेदार के द्वारा मजदूरी का भुगतान करता है। कंपनी से किसी भी मजदूर का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें