फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फैक्टरी से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मजदूर दिवस वाले दिन फैक्टरी से वापस आ रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन




नगला मोठा, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रहने वाले किशोर (32) करबन नदी के निकट स्थित गलीचा फैक्टरी में काम करते थे। एक मई की शाम लगभग छह बजे टेंपो से गांव लौट रहे थे। रास्ते में मथुरा रोड पर वे एक निजी अस्पताल के सामने उतर गए। यहां से उतर कर किशोर ने कोल्ड ड्रिंक खरीदी।



सड़क के किनारे कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे, तभी हाथरस से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनका टक्कर मार दी। जिससे किशोर दूर जाकर गिरा। बाइक सवार भी सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। गांव पास में ही था। परिवार के लोग आनन-फानन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन




यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में वह सबसे छोटा था तथा शादी नहीं हुई थी। इधर बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग गया। एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।






सड़क पार कर रही महिला की मौत

हाथरस। मोहल्ला सिद्धार्थनगर की रहने वाली 45 वर्षीय मदीना की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। महिला मांग कर गुजारा करती थी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी आ गए। महिला अपने पीछे पति के अलावा छह बच्चों को छोड़ गई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें