फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ज्वेलर्स के यहां से लाखों के जेवरात ले गईं महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 17 May 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

13 मई को श्याम ज्वेलर्स पर चार महिलाएं आईं और दुकान स्वामी से ज्वेलरी दिखाने की बात कही। दो महिलाओं ने तो दुकानदार को बातों में उलझाए रखा, जबकि अन्य महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह महिलाएं वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने के कई आभूषण चोरी कर ले गईं। 
विज्ञापन
सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहीं महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर के बड़ा बाजार स्थित श्याम ज्वेलर्स की दुकान से 13 मई को चार महिलाएं धोखे से लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण जेवरात ठग ले गईं। 17 मई को सीसी टीवी कैमरा देखने पर घटना का पता लगा। इस मामले में देर रात कोतवाली में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


कस्बे के बड़ा बाजार में लोकेश वर्मा की श्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 13 मई को वहां चार महिलाएं आईं और दुकान स्वामी से ज्वेलरी दिखाने की बात कही। दो महिलाओं ने तो दुकानदार को बातों में उलझाए रखा, जबकि अन्य महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह महिलाएं वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने के कई आभूषण चोरी कर ले गईं। 

दुकान स्वामी को कई दिन बाद इसका पता चला। इन महिलाओं की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद इन महिलाओं की तलाश की गई, लेकिन यह महिलाएं कहीं नहीं मिलीं। सराफ ने बताया कि जब उन्होंने माल की जांच की तो माल कम निकला। एक अनुमान के हिसाब से करीब 30 ग्राम सोने के जेवर उनके यहां कम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें