शहर से सटे गांव हतीसा में शराब की दुकान खोले जाने का स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शराब की दुकान न खोले जाने के लिए प्राथना सौंपा।
हाल ही में शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर लॉटरी निकाली गई थीं। इसमें गांव हतीसा में एक नई दुकान का खोला जाना तय हुआ। दुकान को लेकर स्थानीय लोग विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में मजदूर वर्ग के लोग अधिक हैं। पत्र में विनोद कुमार ने कहा है गांव परिक्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की मंजूरी न दी जाए। विरोध करने वालों में भोले बाबा स्वयं सहायता समूह, जाहरवीर स्वयं सहायता समूह, खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं।