फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 दिन से पानी नहीं आने से भड़कीं महिलाएं, हंगामा, ईओ से नोकझोंक

विज्ञापन
ईओ से होती पेयजल संकट से पीड़ित महिलाओं की नोकझोंक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बीते दस दिन से नगर के हजारों लोग जबरदस्त पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार कई मोहल्लों की भड़की महिलाओं ने तहसील पर जबरदस्त हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। गुस्साई महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी नहीं आया तो वह धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी। ईओ ने भड़की महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दो टूक कहा कि समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। ईओ से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में मुकेरखाना, सुभाष गली, नई बस्ती, गली पंडितान, कूपा गली, गौतम नगर सहित कई मोहल्लों में पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। उन्हें हैंडपंप या फिर पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप से पानी भरना पड़ रहा है। पूरा-पूरा दिन इसी में निकल जाता है।
बता दें कि टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खोदाई किए जाने के दौरान नगर पंचायत की पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पेयजल आपूर्ति ठप है। कुछ जगह पर लीकेज सही कराने के बाद भी समस्या जस की तस है। महिलाएं एसडीएम मनीष चौधरी से भी मिलीं और समाधान की गुहार लगाई। एसडीएम ने बताया कि ईओ को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें