सिल्क, साटन, जॉर्जेट और वेलवेट पर जरी, सीक्वेंस और मोती की कढ़ाई वाले कोऑर्ड सेट के साथ-साथ क्रॉप टॉप, प्लाजो और शरारा के ऊपर कढ़ाईदार केप और लॉन्ग जैकेट का भी खूब चलन है। इनसे हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन में घंटों भागदौड़ और डांस में भी आराम मिलता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शादियों के सीजन और पार्टियों के दौर में इस बार महिलाओं व युवतियों के पहनावे का अंदाज तेजी से बदल रहा है। भारी-भरकम लहंगे और साड़ी के साथ ब्लाउज या दुपट्टे की मिक्स-एंड-मैच के झंझट से बचने के लिए महिलाएं अब पार्टी वियर कोऑर्ड सेट को अपनी पहली पसंद बना रही हैं।
विज्ञापन
स्टाइल, कंफर्ट और आधुनिक लुक के बेहतरीन मेल के कारण हाथरस शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों पार्टी वियर कोऑर्ड सेट के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न केप और जैकेट सेट का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिल रहा है। शहर के रामलीला ग्राउंड, घंटाघर, बैनीगंज, कमला बाजार और सासनी गेट स्थित रेडीमेड गारमेंट्स व बुटीक शोरूम पर इन नए परिधानों की खरीदारी के लिए युवतियों और महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। परिधान विक्रेताओं के अनुसार, कोऑर्ड सेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टॉप और बॉटम एक ही कपड़े, रंग और डिजाइन में तैयार होते हैं, जिससे इन्हें पहनने के बाद अलग से मैचिंग की चिंता नहीं रहती।
शहर की निवासी पूजा वार्ष्णेय ने बताया कि विवाह समारोहों में हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन जैसी रस्मों में घंटों भागदौड़ और नृत्य करना पड़ता है। ऐसे में कोऑर्ड सेट पहनने में बेहद हल्के और आरामदायक रहते हैं। सिल्क, साटन, जॉर्जेट और वेलवेट के कपड़ों पर जरी, सीक्वेंस और मोती की कढ़ाई वाले पार्टी वियर कोऑर्ड सेट उन्हें भीड़ में सबसे अलग और आकर्षक लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला दुकानदार रेखा अग्रवाल का कहना है कि कोऑर्ड सेट के अलावा इस सहालग में इंडो-वेस्टर्न केप सेट और लॉन्ग जैकेट सेट का भी खूब चलन है। क्रॉप टॉप और प्लाजो या शरारा के ऊपर कढ़ाईदार केप और लंबी जैकेट पहनने से पारंपरिक के साथ-साथ आधुनिक लुक मिलता है। दुपट्टा संभालने के झंझट से मुक्ति मिलने के कारण दुल्हन की सखियां और परिवार की महिलाएं इन परिधानों को हाथों-हाथ ले रही हैं।