फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी का विरोध: किसानों का क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी, महिलाएं हुईं शामिल

Sun, 11 May 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महासिंहपुर में पिछले साल से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, मगर अधिकतर किसान इसके लिए तैयार नहीं हैं। छह दिन से लगातार किसानों का क्रमिक अनशन चल रहा है।
विज्ञापन
अनशन स्थल पर बैठी हुईं महिला किसान काश्तकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक हसायन के गांव महासिंहपुर में चकबंदी के विरोध में किसानों का क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। किसानों के इस विरोध में महिलाएं भी शामिल हुईं।

विज्ञापन


कोतवाली हसायन से एसएचओ अवधेश कुमार और सिकंदराराऊ से तहसीलदार अनशन पर पहुंचे। किसानों से वार्ता की। अनशन पर बैठे किसान चंद्रभूषण व अन्य ने बताया कि महासिंहपुर में पिछले साल से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, मगर अधिकतर किसान इसके लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल में कई जगह किसान प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अनशन में श्यामवीर सिंह, रेशम पाल सिंह, विष्णु कुमार, वीरेंद्र सिंह चौकीदार सिंह, हरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें