फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Adalat: हाथरस में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, एक दिन में हुआ 64099 वादों का निस्तारण

Sun, 11 May 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में लोक अदालत लगी। इस मौके पर 64099 वादों का निस्तारण किया गया। प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक व विद्युत के कुल 25793 मामलों का निस्तारण कर 33809500 रुपये में समझौता दाखिल किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले हाथरस में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर 64099 वादों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


उद्घाटन प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत में नौ मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 5950200 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा 52 सिविल वाद, 34 पारिवारिक वाद, 136 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 168000 रुपये अर्थदंड वसूला गया। धारा 138 एनआई एक्ट के नौ, राजस्व के 29572, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सात और 8484 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 419770 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए।
विज्ञापन


प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक व विद्युत के कुल 25793 मामलों का निस्तारण कर 33809500 रुपये में समझौता दाखिल किया गया और तीन वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें