फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करवा चौथ की खरीदारी को उमड़ी महिलाएं, बाजारों में लगा जाम

Mon, 26 Oct 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
करवा चौथ की खरीदारी के चलते शहर के रामलीला बाजार में लगा जाम। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
करवा चौथ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार को पर्व की खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ के कारण रामलीला मैदान, बैनीगंज, कमला बाजार, नजिहाई बाजार और पत्थर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

साड़ियों, शृंगार सामग्री, चूड़ियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। पर्व की तैयारियों में जुटी महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उनके उत्साह से बाजार गुलजार रहे। हालांकि, भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बैनीगंज और रामलीला मैदान के आसपास जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। बाजारों में खरीदारी के लिए आए लोगों और स्थानीय दुकानदारों को भी आवागमन में दिक्कत हुई।
इन क्षेत्रों में लगा जाम
बैनीगंज और रामलीला मैदान के आसपास जाम लगने से राहगीरों को परेशानी हुई। कई लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। बाजारों में खरीदारी के लिए आए लोगों और स्थानीय दुकानदारों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। त्योहार की रौनक के बीच सुचारु यातायात व्यवस्था की जरूरत भी महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें