फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
प्र​तिनि​धि सम्मेलन में उत्क्रष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित करती जिले के प् - फोटो : samvad
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान 2025 के तहत बुधवार को पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की महिलाओं को सम्मानित किया। आयोजन में अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं।
विज्ञापन

शहर के संत फ्रासिंस स्कूल में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, त्याग, सेवा और नेतृत्व गुणों के बारे में बताया। इस बीच उन्होंने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रधानाचार्या, सहायक अध्यापिका, सीएचओ, बीएचडब्ल्यू, पंचायत सहायक, स्वयं सहायता समूह संचालिका को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एमएलसी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाघ्याय, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह सिंह राना, जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें