फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत,मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक लक्ष्मी का फाइल फोटो - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सासनी। क्षेत्र के गांव नगला सरदा में एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक महिला के मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक एवं नायब तहसीलदार रामगोपाल मौके पर आ गए। घटना की रिपोर्ट मृत महिला के पिता श्रीपाल पुत्र खमानीराम निवासी रामनगर थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में महिला के पति सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी श्रीपाल ने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर ग्राम लहौर्रा के माजरा सरदा नगला निवासी चंद्रमोहन पुत्र रामरतन के साथ करीब दो वर्ष पूर्व अप्रैल 2018 में की थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से लक्ष्मी के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज की मांग करते चले आ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध हालात में महिला का शव कमरे के एक कोने में खूंटी पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। रात करीब तीन बजे बच्चों के रोने की आबाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। कमरे का नजारा देखकर परिजनों की चीख निकल गई। आनन फानन परिजनों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कुंदी पर लटके शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में पति चंद्रमोहन, भाई प्रकाश, ससुर रामरतन और सास दानकौर को नामजद किया है। मृतक महिला के तीन माह की दो जुड़वां बच्चियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें