फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूल कर महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जरैया की एक महिला ने गुरुवार की देर शाम फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बच्चों की चीख पुकार सुन कर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह व कस्बा चौकी प्रभारी शांतिशरण यादव दल बल सहित पहुंचे। क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव, तहसीलदार प्रवीन कुमार शर्मा एवं क्षेत्रीय लेखपाल रामजीलाल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेश कुमार की शादी करीब सात वर्ष पहले थाना जलेसर जनपद एटा के गांव बहरा समस्तपुर निवासी बेबी देवी से हुई थी। उसके तीन बच्चे थे। महेश मजदूरी करने गांव से बाहर गया था। घर पर अकेली बेबी और बच्चे थे। अज्ञात परिस्थितियों में गुरुवार की देर रात बेबी ने गले में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चों ने जब बेबी का शव झूलते देखा तो उन्होंने शोर मचाया। चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतका के मायके पक्ष को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मौके से उतरवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बेबी के मायके पक्ष वालों का आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद भी पुलिस पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें