फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में, महिलाएं चढ़ गईं पानी की टंकी पर, हुआ ड्रामा, यह है मामला

Tue, 20 Feb 2024 04:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की सासनी तहसील में अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में लगे हुए थे, तभी कुछ महिलाएं पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। महिलाओं को समझाने के प्रयास किए, पर वे नहीं मानीं। पानी की टंकी पर महिलाओं का यह हाई वोल्टेज ड्रामा दो घंटे तक चला।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ीं महिलाओं को समझाता व्यक्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलभराव की समस्या से परेशान महिलाएं सासनी तहसील परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गईं। करीब दो घंटे तक अपनी मांगों को मनमाने के लिए यह महिलाएं पानी टंकी से नहीं उतरीं। महिलाएं जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। 

विज्ञापन


मामला कुछ यूं रहा कि 20 फरवरी को सासनी तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। करीब 10 साल से जल भराव की समस्या जूझ रहे सैंकड़ों महिला-पुरुष  तहसील पर पहुंच गए और तहसील परिसर में ही फर्श बिछा कर धरना शुरु कर दिया। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी महिलाओं में से कुछ महिलाएं अपनी समस्या के निदान को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिलाएं पानी टंकी पर चढ़ने के बाद समस्या के समाधान पर अड़ गई। 
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि जब तक जलभराव की समस्या का निदान नहीं होता, वह पानी की टंकी से नहीं उतरेंगी। एसडीएम ने तत्काल महिला कांस्टेबल को बुलाया और महिला कांस्टेबल ने टंकी पर चढ़कर महिलाओं को काफी समझाया, लेकिन महिलाओं ने कांस्टेबल की एक नहीं मानी। कुछ महिलाओं से एसडीएम की तीखी नोंकझोंक भी हुई। महिलाओं ने बताया कि बिजली घर पर जल भराव की समस्या आए दिन बनी रहती है, लेकिन इस और कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में गत वर्षों से शिकायत कर कर थक गई लेकिन आज तक उनका कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरन अपनी समस्या की ओर ध्यान दिलाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा है।  

पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाओं को देख अधिकारियों में खलबली मच गई। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने भी महिलाओं को समझाया, लेकिन महिलाओं ने एक न सुनी। करीब दो घंटे के बाद समस्या का समाधान का आश्वासन देने के बाद महिलाएं पानी की टंकी से उतरीं। मनोरमा सिंह,  चांदनी , विमला एवं चंद्रवती पानी की समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गईं थीं। इस जलभराव की समस्या से लगभग 2000 की आबादी प्रभावित है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंच अफसरों ने ट्राली से निकलवाया गंदा पानी

महिलाओं को टंकी से उतारने के बाद सीडीओ एवं एसडीएम रवेंद्र कुमार ने तत्काल मौके पहुंचकर समस्या की जानकारी की। जलभराव को ट्रॉली लगवा कर निकलवाया। महिलाओं ने बताया कि एक तरफ तो नाला  ऊंचाई पर है और बिजली घर मोहल्ला नीचे पर है। इस कारण नाले का पानी मोहल्ले की तरफ आता है। इस कारण मोहल्ले में जल भराव की समस्या बनी रहती है।
6 मार्च को बेटी की शादी है, वह गरीब है। अपनी बेटी की शादी बराबर में पड़े प्लॉट में टेंट लगाकर करेगी, लेकिन जल भराव के कारण उनकी सारी व्यवस्था चौपट नजर आ रही है  जल भराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव में होकर ही बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर हैं। -गौरी , मौहल्ला बिजली घर। 
महिलाओं को समझाया गया है कि वह उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निदान कराएंगे। बिजली घर मोहल्ले पर हो रहे जल भराव को शीघ्र निकलवाया जा रहा है।  नाले की सफाई कराई जाएगी और नाली के पानी को गंदे नाले में छुड़वाया जाएगा।-साहित्य प्रकाश मिश्र, सीडीओ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें