महिलाओं को टंकी से उतारने के बाद सीडीओ एवं एसडीएम रवेंद्र कुमार ने तत्काल मौके पहुंचकर समस्या की जानकारी की। जलभराव को ट्रॉली लगवा कर निकलवाया। महिलाओं ने बताया कि एक तरफ तो नाला ऊंचाई पर है और बिजली घर मोहल्ला नीचे पर है। इस कारण नाले का पानी मोहल्ले की तरफ आता है। इस कारण मोहल्ले में जल भराव की समस्या बनी रहती है।
6 मार्च को बेटी की शादी है, वह गरीब है। अपनी बेटी की शादी बराबर में पड़े प्लॉट में टेंट लगाकर करेगी, लेकिन जल भराव के कारण उनकी सारी व्यवस्था चौपट नजर आ रही है जल भराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव में होकर ही बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर हैं। -गौरी , मौहल्ला बिजली घर।
महिलाओं को समझाया गया है कि वह उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निदान कराएंगे। बिजली घर मोहल्ले पर हो रहे जल भराव को शीघ्र निकलवाया जा रहा है। नाले की सफाई कराई जाएगी और नाली के पानी को गंदे नाले में छुड़वाया जाएगा।-साहित्य प्रकाश मिश्र, सीडीओ।