संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की नवल नगर कॉलोनी निवासी महिला की रमनपुर निवासी युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की दी। महिला ने युवक पर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस के पास पहुंचा तो बात कहासुनी की निकल कर आई। जिस पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया।
नवल नगर निवासी धीरेंद्र पाठक की पत्नी चंचल पाठक अपनी कॉलोनी की सड़क पर टहल रहीं थीं। इसी बीच वहां से होकर रमनपुर निवासी माइकल नाम का युवक गुजरा, जिससे किसी बात को लेकर चंचल की कहासुनी हो गई। जिसके बाद चंचल ने डायल 112 पर कॉल कर दी। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद माइकल निवासी रमनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में यह बात निकल कर आई कि उनके बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया।