फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sat, 21 Nov 2026 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव किंदौली में शुक्रवार की शाम 25 वर्षीय शबाना घर के कमरे में फंदे पर लटका मिली। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के परसौरेा गांव निवासी मजदूर युसूफ की पत्नी थी। दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी एक बेटी है। यूसुफ लंबे समय से पत्नी और बेटी के साथ अपनी ससुराल गांव किंदौली में रह रहा था। सूचना मिलने पर यूसुफ और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें