फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 दिन बाद मौत से जंग हार गया ज्ञानेंद्र

Sat, 21 Nov 2026 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिसावर। दिवाली पर घर की सजावट के लिए फूल लेकर लौटते समय 10 दिन पहले लोडर टेंपो की टक्कर से घायल हुए ज्ञानेंद्र (41) की 18 नवंबर की शाम को मौत हो गई। उनका जयपुर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौगांव के नगला चौधरी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (41) पुत्र राजेंद्र सिंह आठ नवंबर को दिवाली की सजावट के फूल लेने सादाबाद-हाथरस रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी गए थे। फूल लेकर वह पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात लोडिंग टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां 18 नवंबर की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
19 नवंबर को युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवार में बुजुर्ग पिता राजेंद्र सिंह, मां प्रेमवती देवी, पत्नी कुसुम देवी, बेटी कुमकुम और बेटा है। कोतवाली प्रभारी नितिन कुमार कसाना ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें