फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मत से संघर्ष की गाथा लिख रहीं महिलाएं

Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कवि हरिओम पवार के साथ कवियित्री मोनिका देहलवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। फुर्सत हो सितारों की बारात में आ जाओ, तुम्हें चांद देखना है तो रात मेें आ जाओ आदि गीत कविताओं के माध्यम से हाथरस की बेटी मोनिका देशभर में जलवा बिखेर रही हैं। मोनिका अब तक देश के कई बड़े कवियों के साथ देश के विभिन्न स्थानों पर मंच साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन


शहर के आगरा रोड पर श्याम देहलवी की बेटी सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा नौ में पढ़ती थी। तभी से उसे कविताओं को पढ़ने का शौक लग गया। 2003 में उसकी शादी आगरा में हुई। मोनिका शृंगार रस के अलावा मुशायरा में भी जी न्यूज, जी सलाम आदि चैनलों पर पर काव्य पाठ कर चुकी हैं।

कोलकाता, पटना, गुजरात, दिल्ली, चेन्नई और उत्तराखंड, भिवंडी, मुंबई आदि स्थानों पर प्रख्यात कवि हरिओम पवार, सुरेंद्र शर्मा, कुमार विश्वास, विनीत चौहान, अनामिका अंबर, संतोषानंद, राजपाल यादव, सुनीता कौल, असरानी आदि के साथ साहित्य मंच साझा कर हाथरस का नाम रोशन कर रही हैं। मोनिका जल्द विदेशों में भी काव्य पाठ करेंगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें