फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर से महिला को बाजरा के खेत में उठा ले गए, किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो; एक आरोपी अरेस्ट

Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पांच जून की रात महिला घर में सो रही थी। तब गांव का एक युवक अजीम अपने दो साथियों के साथ उसके घर आ गया और महिला को तीनों युवक जबरन उठाकर बाजरा के खेत में ले गए। वहां तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही घटना का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को तीन युवकों ने अंजाम दिया। युवकों द्वारा महिला का वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि जब वह पांच जून की रात को अपने घर में सो रही थी। तब गांव का एक युवक अजीम अपने दो साथियों के साथ उसके घर आ गया और महिला को तीनों युवक जबरन उठाकर बाजरा के खेत में ले गए। वहां तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही घटना का वीडियो भी बना लिया। महिला को धमकाते हुए घटना को किसी को नहीं बताने के लिए कहा गया, नहीं तो वीडियो को सोशल प्लेटफार्म पर प्रसारित करने की धमकी महिला को दी। महिला जैसे तैसे अपने को बचाकर अपने घर पहुंच गई।

एक बार फिर तीनों युवक वीडियो प्रसारित करने का हवाला देकर  महिला को गलत काम करने के लिए बुला रहे थे। इस बार महिला ने परेशान होकर अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही पुलिस को पूरे घटना क्रम की जानकारी तहरीर देकर दी। महिला ने तहरीर में गांव के अजीम सहित, पास के गांव नगला खिरनी के अनुज और एक अज्ञात युवक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें