फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला को साथ ले पहुंचा होटल, आईडी लगा दी अन्य महिला की, रिसोर्ट वालों ने पहचानी आईडी, फिर हुआ यह

Thu, 22 Jun 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आराेपी एक अज्ञात महिला के साथ अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में गया। वह वहां कमरा बुक करना चाहता था। इसके लिए होटल के कर्मचारियों ने उससे आईडी मांगी। आरोपी ने साथ आई महिला की आईडी न देकर सभ्रांत महिला की आईडी होटल कर्मचारियों को दी। 
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित एक नामचीन होटल में एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के साथ कमरा बुक करने के लिए शहर की एक सभ्रांत महिला की आईडी लगा दी। रिसोर्ट के कर्मचारियों ने महिला की आईडी पहचान ली और उसके पति को मामले की सूचना दी। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि दीपक गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता एक अज्ञात महिला के साथ अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में गए थे। वह वहां कमरा बुक करना चाहता था। इसके लिए होटल के कर्मचारियों ने उससे आईडी मांगी। आरोपी ने साथ आई महिला की आईडी न देकर सभ्रांत महिला की आईडी होटल कर्मचारियों को दी। 

होटल के कमर्चारी पंकज खंडेलवाल व उसके मित्र प्रशांत सिंह व छोटू राना ने उसकी आईडी पहचान ली। उन्होंने महिला के पति को फोन पर मामले की जानकारी दी। महिला का पति शहर से बाहर था, इसलिए उसने तत्काल महिला को फोन कर मौके पर पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही महिला मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


वहीं एक संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए।  पीड़िता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि यह आईडी आमोद गौड व अभिषेक अग्रवाल ने आरोपी को उपलब्ध कराई थी।  थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि तहरीर में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें