फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोरी को छत से फेंका, आरोपी की दुकान के आगे घायल अवस्था में मिली, कपड़े भी थे फटे

Thu, 22 Jun 2023 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बुधवार की शाम गर्वित पुत्र हीरालाल बहला-फुसला कर ले गया। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी गर्वित की दुकान के नीचे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक किशोरी सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली। उसके कपड़े भी फटे थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बुधवार की शाम गर्वित पुत्र हीरालाल बहला-फुसला कर ले गया। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी गर्वित की दुकान के नीचे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। 
  
पिता ने आशंका जताई है कि उसकी आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की है। बेटी के इंकार करने पर उसे जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया है। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि गर्वित ने पूर्व में हत्या व लूट जैसा अपराध किया है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें