महिला घर में अकेली थी। वह घरेलू काम कर रही थी। पति मजदूरी करने गए थे। अचानक तीनों नामजद आरोपी घर में घुस आए। तीनों शराब के नशे में थे, एक ने उसके सीने पर चाकू रख दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
कोर्ट के निर्देश पर थाना सादाबाद पर तीन लोगों के खिलाफ महिला को चाकू से आतंकित कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 10 मई को हुई इस घटना की रिपोर्ट 3 जुलाई देर रात को को दर्ज की गई।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि घटना वाले दिन शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। उसके पति मजदूरी करने गए थे। इस दौरान तीनों नामजद आरोपी उसके घर में घुस आए।
तीनों शराब के नशे में थे, एक ने उसके सीने पर चाकू रख दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। बाद में तीनों उसे और उसके पति व बच्चों की हत्या करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।