फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन

कासगंज रोड पर बाइक फिसलने से भी दो सवार जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। कासगंज मार्ग पर गांव नावली-लालपुर के निकट सोमवार की दोपहर को दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक पर बैठी एक महिला की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। मृतका के पुत्र ने हादसे की रिपोर्ट एक अज्ञात मैक्स पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। दूसरी दुर्घटना में कासगंज रोड पर सरदला नाले के पास दोपहर को एक बाइक फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए।
बता दें कि कासगंज की गांव बेरी निवासी महिला रानी (60 वर्ष) पत्नी शहजाद अलीगढ़ निवासी आशू और अल्ताफ के साथ बाइक पर गांव बेरी आ रही थी। कासगंज रोड पर गांव नावली के पास जैसे ही बाइक पहुंची तो कासगंज की तरफ से आती एक अन्य बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रानी के गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे आशू और उस पर बैठे अल्ताफ को गंभीर चोटें आईं। वे सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी ले आई। जहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार अनार सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति निवासी कासगंज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी रेफर कर दिया गया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के पुत्र भूरे खां पुत्र शहजाद निवासी गांव बेरी कासगंज ने अज्ञात पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है । पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कासगंज रोड पर सासनी निवासी सरफुद्दीन एवं उनके बेटे यासीन बाइक से क्षेत्र के गांव पचौं जा रहे थे। कासगंज रोड पर सरदला नाले के पास उनकी बाइक फिसल गई और दोनों सवार घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें