फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident: कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, भतीजा घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 09:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कांता देवी अपने भतीजे जगवीर के साथ बाइक से राया में हुई गमी से वापस आ रहे थी। कार के चालक ने तेज गति से गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उपचार के दौरान कांता देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के राया-सादाबाद रोड पर 8 दिसंबर की शाम हुए सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली सादाबाद में 14  दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट में कूपा गली गौतम नगर निवासी शिवचरन ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी कांता देवी अपने भतीजे जगवीर निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद के साथ बाइक से राया में हुई गमी से वापस आ रहे थे। राया-सादाबाद रोड पर ग्राम मोनिया से पहले काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी सादाबाद की ओर से आ रही कार के चालक ने तेज गति से गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे जगवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जगवीर को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया। अब उसका उपचार आगरा में हो रहा है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें