फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लुटसान में महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान

Sat, 15 Aug 2026 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में 24 वर्षीय महिला शीतल बृहस्पतिवार की देर रात फंदे पर झूल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शीतल पत्नी शिवकुमार ने बृहस्पतिवार की देर रात को खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर झूल गई। काफी देर तक जब शीतल कमरे से बाहर निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर किसी तरह झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी थीं। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोग औरकोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका ने अपने पीछे दो मासूम बच्चियों को बिलखते हुए छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि मायके एवं ससुराल पक्ष के लोगों में समझौता हो गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें