फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राजकुमारी का फाइल फोटो  - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कस्बा में रेलवे स्टेशन के निकट मथुरा मार्ग पर शनिवार सुबह एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी प्रताप निवासी नगला उदयसिंह, मुरसान के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। करीब तीन घंटे बाद सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने महिला की पहचान की है।
मृतका के बेटे रंजीत ने बताया कि उनकी मां शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से निकली थीं। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मथुरा की ओर से हाथरस की दिशा में जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव काे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें