हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंडा में महिला और उसकी पुत्रवधू से मारपीट का मामला का मामला सामने आया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज।
सहपऊ के गांव खोंडा निवासी कुशम देवी ने कोतवाली में एक महिला सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे हेमन्त, संजू और सुसमा देवी उन्हें गालियां दे रहे थे। मना करने पर इन तीनों के साथ शीलेन्द्र ने भी उनसे मारपीट की। इस मारपीट में कुशम देवी का सिर फट गया। जब उनकी पुत्रवधू उन्हें बचाने आई, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायल महिला का सीएचसी पर उपचार कराया गया है।