फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव, नहीं की गई शिकायत

Mon, 05 May 2025 05:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पत्नी पति से रुपये लेने गई। उसने कह दिया कि रुपये घर पर रखे हैं। इसके बाद जब पति शाम को घर लौटा तो उसका शव पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका था। शव को देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होली गेट में 5 मई की शाम को 30 वर्षीय मिथलेश पत्नी राहुल वाल्मीकि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन

 
पति राहुल ने बताया कि वह नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी सुबह नगर पंचायत कार्यालय में उनके पास रुपये लेने गई थी। उन्होंने उससे कहा कि रुपये घर पर ही रखे हैं। इसके बाद जब वह शाम को घर लौटे तो उसका शव पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका था। शव को देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी पत्नी मायका फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव उतरारा में है। 

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और मिथलेश के मायके वालों को भी दे दी। सीओ हिमांश माथुर का कहना है कि घटना की सूचना मिल चुकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। किसी ने किसी प्रकार की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। केवल पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें