कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में 26 मार्च की सुबह एक 39 वर्षीय महिला फंदे पर लटकी मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गृह क्लेश में महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। 25 मार्च की रात को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। महिला का पति हलवाई है। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है।