फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला महिला का शव, छह माह पूर्व कैंसर से हो चुकी पति की मौत

Thu, 12 Feb 2026 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला शौच करने के लिए गई। उसका शव घर से 50 मीटर दूर नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका अनिशा, जांच करती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव दौहई में 12 फरवरी सुबह छह बजे अनिशा (50) पत्नी सौखी खान का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि उनके पति का छह माह पहले कैंसर से निधन हो चुका है। दोनों पुत्र बाहर रहकर ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शव को परिजनों ने सुबह ही उठा लिया था। शव घर से 50 मीटर दूर नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। 

महिला शौच के लिए जो डिब्बा लेकर गई थी, वह रोड की दूसरी तरफ घर से 20 मीटर दूर पड़ा मिला। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें