फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति ने पत्नी पर उठाया हाथ, झगड़े के बाद फंदे पर लटक कर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 20 Aug 2026 10:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अनिल का पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान अनिल ने पत्नी पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद वह घर से चला गया। महिला ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। शाम को परिजन जब कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए।  वहां लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में 20 अगस्त की शाम लक्ष्मी (23) का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


गांव रुहेरी निवासी अनिल का बृहस्पतिवार की दोपहर पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार कहासुनी के दौरान अनिल ने पत्नी पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद वह घर से चला गया। महिला ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। शाम को परिजन जब कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए।  वहां लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका था।

पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। पति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार लक्ष्मी जलेसर के गांव टेहू की रहने वाली थी तथा आठ साल पहले उसकी व उसकी छोटी बहन विनीता की शादी इसी घर में हुई थी। लक्ष्मी अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। पति अनिल पीतल ढलाई की फैक्टरी में मजदूरी करता है।

पति से विवाद के बाद महिला के आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके वालों की तहरीर पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। -हिमांशु माथुर, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें