फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत पर गई महिला को सांप ने डसा, मौत

Wed, 29 Jul 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सांप काटने से मृत फूलश्री देवी का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा कला में सांप के डसने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला खेत पर काम करने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे बैठे सांप ने अचानक हमला कर दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

पुरा कला की रहने वालीं फूलश्री देवी मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह खेत पर निकली थीं। यहां वे फसल में नराई कर रहीं थीं। तभी उल्टे हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। फूलश्री को तेज दर्द उठा और वे तत्काल दौड़कर घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने महिला का हाथ बांध दिया। बेटा भी काम पर गया हुआ था। वह घर पहुंचा और बाइक से मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। बेटे ने बताया कि मां गेट तक बात करती आ रही थीं। उनके शरीर में तेज दर्द व घबराहट हो रही थी। इमरजेंसी में घुसने से पहले ही वे झाग डालने लगीं और बेहोश हो गईं। अंदर इमरजेंसी में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें