परिजन महिला को प्रसव के लिए जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां अस्पताल गर्भवती को भर्ती नहीं किया गया और दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया। परिजन उसे एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई।
हाथरस के जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 5 मई की रात को प्रसव के दौरान नवजात शिशु और मां की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गुड़िया (30) पत्नी पंकज निवासी रमनपुर को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रसव के लिए जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां अस्पताल गर्भवती को भर्ती नहीं किया गया और दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया।
परिजन उसे एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। परिजन बच्चे के शव को लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद गर्भवती की भी मौत हो गई। मौके पर अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।