फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नए साल पर बाबा खाटू के दर्शन कर कीं मंगलकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष पर सादाबाद स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह तड़के से श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में जुटने लगी। जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धा व भक्ति के साथ दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मंगलकामनाएं कीं।
विज्ञापन

नव वर्ष पर ट्रस्ट ने मंदिर को आकर्षक रूप से सजवाया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, ट्यूबलाइटों और गुब्बारों से सजाया गया। विशेष रूप से बाबा श्याम की प्रतिमा का दिल्ली से मंगाए गए विशेष किस्म के फूलों से दिव्य शृंगार किया गया।
मंदिर में सुरक्षा, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं में मुस्तैदी से जुटे रहे। मौके पर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें