फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बिल भुगतान पर मिलेगी ब्याज में छूट

Fri, 12 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। काफी लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर विद्युत विभाग ने गुरुवार से जिले में एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी। योजना का लाभ ग्रामीण इलाकों के घरेलू ग्रामीण और नलकूप कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। योजना 13 मार्च तक संचालित रहेगी। योजना के लागू हो जाने के बाद अब फिर से विद्युत विभाग के अधिकारी नए सिरे से बकाए को वसूलने के लिए कार्य योजना तय करने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

 एक्सईएन द्वितीय खंड भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में एक मुश्त समाधान योजना का लाभ सिर्फ 31 जनवरी 2016 तक के बिलों पर ही मिल सकेगा। इस योजना के तहत बकाएदारों को बिल का पूर्ण भुगतान करने पर सरचार्ज (ब्याज) में 100 फीसदी की छूट मिलेगी। जो भी उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें तुरंत विद्युत कार्यालयों में पहुंचकर एक हजार रुपए जमा कर पंजीकरण करा लें। योजना का लाभ लेने के लिए बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को लिखित रुप से मीटर लगवाने का बंध पत्र भी देना होगा। योजना लागू हो जाने के बाद विद्युत वितरण खंड द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के बकाएदारों को काफी लाभ पहुंच सकेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें