फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर के जरिये ले सकेंगे विधिक मदद

विज्ञापन
अधिवक्ताओं के साथ बैठक लेती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने कोरोना महामारी दूसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और उनकी विधिक सहायता करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के हेल्पलाइन नंबर 1800-419-0234 और राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधिक सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसे लेकर सचिव द्वारा पैनल अधिवक्ताओं के साथ ऑनलाइन (गूगल मीट) के माध्यम से बैठक भी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैदियों की जमानत याचिका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दायर की जा सकती है। जेल में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक को वर्चुअल मोड से चालू रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पैनल के अधिवक्ता जनता से उचित व्यवहार रखें।
विज्ञापन

उनकी समस्या सुनें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें, जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान न हो सके। किसी भी विधिक सहायता एवं समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्प डेस्क पर संपर्क कर विधिक सलाह एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें