फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व सांसद की पत्नी का निधन, एक वर्ष से थीं बीमार, क्षेत्र में शोक व्याप्त

Thu, 10 Jul 2025 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

निर्मला शैलानी जीटी रोड पर काफी समय से प्रबुद्ध बाल भारती स्कूल का संचालन कर रही थीं। कैनाल रोड स्थित उनके निजी स्थान में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
निर्मला शैलानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रपाल शैलानी की पत्नी निर्मला शैलानी (80) का 10 जुलाई को निधन हो गया। वह एक साल से बीमार थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


निर्मला शैलानी पिछले एक वर्ष से बीमार चल रही थीं। 10 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय शैलानी के तीन पुत्र और एक पुत्री है। निर्मला जीटी रोड पर काफी समय से प्रबुद्ध बाल भारती स्कूल का संचालन कर रही थीं। कैनाल रोड स्थित उनके निजी स्थान में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। 

उनके निधन पर डॉ. विनोद कुमार पवन, राय साहब, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, बसपा नेता मनोज पंडित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, ओम प्रकाश गौतम आदि ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें