फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पति आगे जाकर गिरा, पत्नी आई ट्रक के नीचे, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 04 Aug 2024 10:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सरिता देवी पति के साथ बाइक पर आगरा ननद के पास जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद में आगरा रोड पर स्थित एलआईसी कार्यालय की गली के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति आगे जा गिरा। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ट्रक के नीचे आ गई।  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका सरिता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में आगरा रोड स्थित एलआईसी कार्यालय की गली के सामने 4 अगस्त की सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक तो आगे जाकर गिर गया, लेकिन उसकी पत्नी ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर के गांव गांव पीरोल महमदपुर निवासी सरिता देवी (40) पत्नी विजय सिंह अपने पति के साथ बाइक से आगरा में ननद के पास किसी काम से जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद में आगरा रोड स्थित एलआईसी कार्यालय की गली के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साइड से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विजय सिंह तो आगे गिर गए, लेकिन उनकी पत्नी ट्रक के नीचे आ गई। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें