हाथरस के इगलास रोड स्थित माधव विहार कॉलोनी में मंगलवार रात परिवार में हुए झगड़े के बाद गोपाल और उनकी पत्नी प्रिया ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। प्रिया की मौत हो गई, उनके पति का आगरा में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से गोपाल के परिजन घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रिया के मायके वाले जब मथुरा से हाथरस पहुंचे तो उन्हें घर पर ताला लगा मिला, उसका शव जिला अस्पताल में रखा था। आगरा में भी उपचार करा रहे उसके पति गोपाल के रिश्तेदार ही मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रिया के पिता रासो यादव ने घटना के लिए प्रिया के ससुर राजेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही वे दहेज के लिए पत्नी व दामाद को परेशान कर रहे थे। शादी के बाद तीन साल बेटी व दामाद उनके पास रहे। समझौते के बाद बेटी एक साल पहले ससुराल लौटी थी।
यह भी पढ़ें... UP: हाथरस में दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत, पति गंभीर; इस वजह से उठाया ये कदम
चार साल पहले प्रिया का शादी हुई थी, तब से अब तक तीन लाख रुपये वह उसके ससुराल वालों को दे चुके हैं, लेकिन फिर भी उनकी मांग कम नहीं हुई। उनके दबाव में गोपाल भी नकदी की मांग करता रहा है। उनका कहना है कि जब वे मथुरा से यहां पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। प्रिया का शव जिला अस्पताल में रखा हुआ था, उसके पास कोई नहीं था। वह आगरा भी पहुंचे वहां भी दो रिश्तेदार मिले, ससुर व देवर नहीं थे।