फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में जब भी मूल्यों का संकट आया, महात्माओं ने दिलाई मुक्ति : सीता बहन

विज्ञापन
लॉफ्टर शो में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में रविवार को ब्रह्माकुमारीज बीके सीता बहनजी के संयोजन में सर्वधर्म सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। सीता बहन ने कहा कि भारत देश में जब भी कभी मूल्यों का संकट आया है। तब संत महात्माओं ने आध्यात्मिक शक्ति से मुक्ति दिलाने का महान कार्य किया है। जिससे नये समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु स्मृति का गीत प्रेम से बस दो घड़ी प्रभु को याद कीजिए सुनाकर सीमा बहन ने किया। रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। मौके पर प्रवेशानंद गिरी महाराज, डॉ. गणेश वशिष्ठ, जिला प्रभारी सीता बहन, जोनल मीडिया प्रभारी अमर राज बहन, मजाहिर हुसैन, ज्ञानी हरिपाल सिंह ने आध्यात्मिक सशक्तिकरण से दया व करुणा की संस्कृति विषय पर आधारित सर्वधर्म सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज विद्यालय की श्वेत वस्त्रधारी बहनें ओम शांति संबोधित कर सभी को अपने स्वधर्म में स्थित होना सिखाती है और राजयोग की शिक्षा देकर घर घर मे सुख शांति देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समन्वयक समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, सुरेश भाई, एमएलडीवी के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता, मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा, मेला लिपिक रवि शर्मा ने विचार व्यक्त किए। मौके पर यतेंद्र सिंह, फरमान राईन, आजाद खान, भूपसिंह सिसोदिया आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें