फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के कई मामलों में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शनिवार को मारपीट, गाली-गलौज के कई मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई है। दहसह, नगला देवा, नगला मियां, हसनपुर बारू के मारपीट के मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ितों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सत्येंद्र सिंह पुत्र सीताराम निवासी दगसह ने बताया है कि 10 सितंबर की शाम वह गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी घर से डंडा ले आया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट से उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मालती देवी पत्नी सौदान सिंह निवासी नगला देवा ने बताया कि 10 सितंबर को गांव के कुछ लोगों ने एक गाली गलौज करते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। गांव के कुछ लोगों ने उसे बचाया। नगला मियां की रहने वाली सुधा देवी पत्नी नेत्रपाल ने भी मारपीट, गाली गलौज के मामले में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि नौ सितंबर की सुबह उसके परिवार की एक महिला तथा पड़ोसी महिला ने आकर उसके साथ गाली-गलौज की। शिकायत करने पर पीड़िता के पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। क्षेत्र के गांव हसनपुर बारू के रहने वाले योगेश पुत्र पप्पू ने भी गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें