फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चालान कटा तो बिजली कर्मियों ने कोतवाली की बिजली काट दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने संविदा विद्युत कर्मियों की बाइक का चालान काटा तो जवाब में उन्होंने चंडौस कोतवाली की बिजली काट दी। एक घंटे तक कोतवाली में अंधेरा छाया रहा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बिजली सुचारू की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे चंडौस के बिजली दफ्तर के तीन संविदा कर्मी अरविंद कुमार, बालकिशन व नीरज कुमार एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के नगर पंचायत के मजरा भीमनगर में बिजली ठीक करने जा रहे थे। कस्बे के बाहर नगला पदम मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। एक महिला एसआई ने एक बाइक पर बिना हेलमेट तीन लोगों को देख कर संविदा कर्मी अरविंद कुमार की बाइक का दो हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया।
संविदा कर्मियों का कहना है उन्होंने अपना परिचय भी दिया, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। गुस्साए संविदा कर्मियों ने पूरी घटना अधिकारियों को बताई। इसके बाद चंडौस कोतवाली का बिजली का बिल का बकाया होने का हवाला देकर रात करीब 8 बजे वहां की बिजली काट दी। जिससे कोतवाली और आसपास के पुलिस आवासों में अंधेरा हो गया। पुलिस कर्मियों ने तुंरत इसकी जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी तो वे भी पुलिस द्वारा चालान काटने से नाराज दिखे। रात 9 बजे चंडौस कोतवाल हरिभान सिंह ने तीनों कर्मियों को बुलाया और उनके दो हजार रुपये के चालान को वापस कराने का आश्वासन दिया। रात 9 बजे के बाद कोतवाली की बिजली चालू हुई।
विज्ञापन


बयान महिला एसआई द्वारा जो चालान काटा गया है, उसमें कुछ राहत कराने का प्रयास किया जाएगा। थोड़ी देर के लिए बिजली काटी गई थी। अब जोड़ दी गई है। -हरिभान सिंह, कोतवाल चंडौस।


बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा दिन-रात लाइनों को ठीक करने का काम चलता है। पुलिस को हिदायत देकर संविदा कर्मी की बाइक को छोड़ देना चाहिए था। चालान काटना सही नहीं था।
विज्ञापन

-निशांत कुमार, एसडीओ बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें