फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: आखिर कब मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि, किसान पूछ रहे यही सबाल

Thu, 05 Jan 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हाथरस में करीब 1.90 लाख किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। योजना के लाभ से वंचित सैकड़ों किसान योजना के शुरू होने से लेकर अब तक योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसान इन दिनों तहसीलों में लगने वाले शिविरों में भटक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई किसान ऐसे हैं, जो शुरू से ही योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, पर सिवाय आश्वासन के इन किसानों को कुछ नहीं मिल सका है।  

विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में करीब 1.90 लाख किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। योजना के लाभ से वंचित सैकड़ों किसान योजना के शुरू होने से लेकर अब तक योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। 

कुछ किसानों की ई केवाईसी न होने के कारण निधि की किस्त बंद हो गई हैं। इसे लेकर लगातार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस कारण इन शिकायतों की संख्या को कम करने के लिए तहसील स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब इन किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए तहसील पर ई केवाईसी आदि प्रक्रिया को कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि योजना जब से शुरू हुई है, तब से इसके तहत आज तक एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। अब फिर से तहसील में शिकायत दर्ज कराई है।  -मंगल सिंह, फुस्करा 
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद निधि न आने पर कृषि विभाग सहित कई कार्यालयों में चक्कर लगाए हैं, लेकिन अभी तक निधि शुरू नहीं हो सकी है। -वासुदेव, कटैला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें