फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गेहूं के दामों में आया उछाल, केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 02 Jun 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर इंतजार करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। मंडी समिति में गेहूं के रेटों में उछाल आने से क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है। तमाम कोशिशों के बाद अभी तक 58.63 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद धीमी होने से अधिकारी परेशान है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन को शासन से 57 हजार नौ एमटी का लक्ष्य मिला। जिला प्रशासन ने 64 क्रय केंद्रों की मदद से गेहूं की शुरुआत हुई। लेखपाल व ग्राम प्रधानों से गेहूं खरीद में सहयोग करने के लिए कहा गया। लेकिन मंडी समिति में गेहूं का रेटा क्रय केंद्र के बराबर पहुंचने से किसान गेहूं को आढ़तियों के यहां बेच रहे हैं।

अधिकांश किसानों पट्टे पर भूमि लेकर फसल करते हैं। उनके पास पंजीकरण से संबधित कोई कागजात नहीं है। इसलिए वह आढ़तियों को ही नकद भुगतान के साथ गेहूं बेच रहे हैं। गेहूं खरीद में तमाम कोशिशों के बाद तेजी न आने के कारण अधिकारी परेशान हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें