फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश से खेतों में बिछी गेंहू की फसल, किसानों के उड़े होश

Mon, 20 Mar 2023 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जिन खेतों में आलू की खोदाई नहीं हुई है, उन खेतों में आलू सड़ने आने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर से खेतों में गेंहू की पकी फसल भी तेज बारिश के कारण पूरी तरह से बिछ गई है। सरसों व जौ की पकी फसल को भी इस बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बारिश से बर्बाद हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में शनिवार की देर रात से रुक रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश से खेतों में गेंहू की फसल बिछ गई है। सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है और आलू खोदाई का कार्य रोक दिया गया है। जौ की कटी फसल खेतों जलमग्न हो गई है।

विज्ञापन


आलू के सड़ने की आशंका जताई जा रही है। फसल के नष्ट होने से किसान परेशान हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक नुकसान फसल के सर्वे के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
जिलेभर में बेमौसम के हुई बारिश ने किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलू के खेतों में इन दिनों खुदाई का कार्य चल रहा है। शनिवार की देर रात से रुक रुककर हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। आलू की खोदाई का कार्य भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन


जिन खेतों में आलू की खोदाई नहीं हुई है, उन खेतों में आलू सड़ने आने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर से खेतों में गेंहू की पकी फसल भी तेज बारिश के कारण पूरी तरह से बिछ गई है। सरसों व जौ की पकी फसल को भी इस बारिश से नुकसान हुआ है। यहां तक कि खेतों में कटी पड़ी जौ की फसल पानी डूबने से बर्बाद हो गई है।

खेतों में इन दिनों जौ की पकी फसल कटी हुई रखी थी, इस बारिश के कारण सारी फसल बर्बाद हो गई है। - विष्णु, किसान, नगला दुर्जी
इस मौसम में बारिश ने किसान की कमर तोड़ दी है। गेंहू की फसल तो पूरी तरह से खेतों में बिछकर खराब हो गई है। - हरेंद्र, किसान, तेहरा
इस बारिश से सभी फसलों को नुकसान है। यह मौसम की बारिश नहीं है। सभी खेतों में फसल कट रही है या कटने को तैयार खड़ी है। - वीरपाल, किसान, झींगुरा
आलू की खुदाई खेतों में चल रही है। इस बारिश के कारण खुदाई तो रुक ही गई है। यहां तक फसल भी बेकार हो रही है। - सर्वेश, किसान, गढ़ी जैनी
विज्ञापन

बारिश से फसल में 10 से 15 फीसदी नुकसान की आशंका है। जहां भी पानी भर गया है। वहां किसान अपने खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था करें। जो खेतों में आलू पड़ा है। उसे तुरंत ही कोल्ड स्टोरेज में भेजने की व्यवस्था की जाए। - डॉ. एसआर सिंह, कृषि वैज्ञानिक
इस बारिश से जन हानि व पशुहानि की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर किसानों की फसल में नुकसान की जानकारी मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें